
इंदौर (मध्यप्रदेश): जैन समाज में वैवाहिक संबंधों को सुदृढ़ बनाने और योग्य युवक-युवतियों को एक साझा मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ‘महावीर टाइम्स’ के तत्वावधान में एक भव्य परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह गरिमामय कार्यक्रम आगामी 19 जुलाई 2026, रविवार को इंदौर के प्रसिद्ध रवींद्र नाट्य गृह (R.N.T. मार्ग) में आयोजित होगा।
प्रातः 10 बजे से शुरू होकर सायंकाल 4 बजे तक चलने वाले इस सम्मेलन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए युवक-युवतियों को अपना परिचय देने और उपयुक्त जीवनसाथी के चयन का अवसर प्राप्त होगा। इस आयोजन का मूल ध्येय समाज के भीतर सकारात्मक, सुशिक्षित और संस्कारयुक्त वैवाहिक संबंधों की नींव रखना है।
Online Form – www.mahaveertimes.com
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक और प्रधान संपादक हेमंत जैन ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस सम्मेलन के माध्यम से जैन समाज के पारिवारिक मूल्यों और पारस्परिक समझ को एक नई दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर विशेष परिचय पत्रिका ‘परिणय बंधन’ का विमोचन भी किया जाएगा, जिसमें सभी प्रतिभागियों का विस्तृत विवरण प्रकाशित होगा। इच्छुक युवा और उनके परिजन पत्रिका में बायोडाटा के साथ-साथ विज्ञापन के माध्यम से भी अपना विवरण दर्ज करा सकते हैं।
पंजीयन की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए ऑनलाइन लिंक की सुविधा भी प्रदान की गई है, जिसके माध्यम से घर बैठे आवेदन किया जा सकता है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 1 जुलाई 2026 तय की गई है। इसके साथ ही, ‘महावीर टाइम्स’ ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए एक ‘संपूर्ण विवाह योजना’ (7,11,000/-) भी पेश की है, जिसमें विवाह से जुड़ी तमाम व्यवस्थाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। हेमंत जैन और जीवनलाल जैन ने समाज के गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों एवं युवाओं से अपील की है कि वे इस सार्थक पहल का हिस्सा बनकर आयोजन को सफल बनाएं।